पांच लीटर महुआ शराब के साथ पांच युवक गिरफ्तार

पांच लीटर महुआ शराब के साथ पांच युवक गिरफ्तार

बाराहाट. पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के राजापुर नहर के पास ने पांच लीटर महुआ शराब के साथ पांच युवक को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि सभी युवक पुलिस वाहन को देखते ही भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को हिरासत में लेते हुए थाना लाया, जहां गिरफ्तार युवक अशोक कुमार छोटी चिहार,विकास राय,शौकिन राय, जबकि बंधुवा कुराबा गांव के हिरा कुमार व अमीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में मेडिकल चेकअप कराया गया. मेडिकल चेकअप में सभी युवक के शराब पीने की पुष्टि होने पर सभी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी युवक को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई में गिरफ्तार पांच युवक को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >