जिले के अमरपुर प्रखंड में आंधी व बारिश से जहां गत शुक्रवार को दोपहर बाद से देर रात तक पूर्व रूप से बिजली बाधित रही वहीं शनिवार की सुबह से ही बिजली की आंख-मिचौनी जारी. बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से पूरा शहर अंधकार में डूबा रजा. बिजली नहीं रहने से पेयजल की समस्या भी पूरे दिन बनी रही. विगत एक सप्ताह से प्रखंड में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है. 24 घंटे में रूक-रूक कर विभाग द्वारा बिजली दी जा रही है. आम लोगों में विभाग के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है.
रटा-रटाया हुआ मिलता है जवाब :
अगर विद्युत उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों को फोन कर वस्तु स्थिति जानने का प्रयास करते हैं तो विभाग के अधिकारियों के द्वारा फोन तक रिसीव तक नहीं किया जाता है. गलती से फोन रिसिव हो गया तो विभाग के अधिकारियों का एक ही रटा रटाया जवाब मिलता है कि लोड शेडिंग है. 33 हजार में फॉल्ट है. अगर जल्द ही बिजली आपुर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चालू नहीं किया गया तो आने वाले समय में आम लोगों के द्वारा उग्र आंदोलन करने से इंकार नहीं किया जा सकता है. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आई तेज आंधी व बारिश से मकदुमा गांव के समीप बिजली के खंभे में लगे छह इनस्युलेटर फक्चर हो गया था. दुरूस्त कर लिया गया है. एक जगह तार नीचे आ गया है. उसे दुरूस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. आंधी आने की वजह से कुछ जगहों पर फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसे ढूंढकर कर दुरूस्त करने में वक्त लग जाता है. जल्द ही बिजली की समस्या को पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.