पंजवारा. थाना क्षेत्र के रामकोल गांव से पुलिस ने एक नाबालिग प्रेमी युगल को बरामद किया है. इससे जुड़ी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर रामकोल गांव की नाबालिग किशोरी पूजा करने पंजवारा आयी थी. जहां से वह लापता हो गयी थी. जिसको लेकर नाबालिग के पिता ने केस दर्ज कराया था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को नाबालिग किशोरी को उसके नाबालिग प्रेमी के साथ शादीशुदा अवस्था में बरामद करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
