खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर मारपीट, नानी-नतनी सहित पांच घायल

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भविकुरा गांव में गुरुवार की देर रात पुरानी रंजिश में खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

मुंगेर/हवेली खड़गपुर.

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भविकुरा गांव में गुरुवार की देर रात पुरानी रंजिश में खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें नानी-नतनी सहित कुल पांच लोग घायल हो गये. एक पक्ष के तीन घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खड़गपुर में हुआ. वहीं नानी-नतनी का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि गुरुवार की शाम भविकुरा गांव निवासी राजू पंडित एवं किशोर साह के परिवार के बीच खेत से ट्रैक्टर पार करने को लेकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष से राजू पंडित, पंकज कुमार एवं सुमन कुमार घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष से नानी शोभा देवी एवं नतनी चांदनी कुमारी घायल हो गये. बताया जाता है कि राजू पंडित के गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इधर सदर अस्पताल में इलाजरत शोभा देवी एवं उसकी नतीनी चांदनी कुमारी ने बताया कि पूर्व में जब उसका ट्रैक्टर राजू पंडित के खेत से होकर जा रहा था. उसने रोक दिया था. लेकिन कल राजू पंडित मेरे खेत में गेहूं लगी थी और बिना पूछे मेरे खेत से ट्रैक्टर अपने खेत ले जा रहा था. जब मैंने पुराने दिनों की याद दिलाई तो सभी आक्रोशित हो गयी. जब मैं खेत से घर लौट रही थी, तो सभी ने घेर कर उसके साथ मारपीट किया. मुझे बचाने आई मेरी नतनी चांदनी के साथ भी मारपीट किया. जिसमें मेरी नतनी बुरी तरह से घायल हो गयी है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली है. कुछ घायल अनुमंडलीय अस्पताल और कुछ सदर अस्पताल इलाज करवा रहे हैं. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >