सरकारी आइटीआइ में नामांकन के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन का मौका

सूबे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन लिया जायेगा.

बांका. सूबे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन लिया जायेगा. सरकारी आइटीआइ में नामांकन के लिए अभ्यर्थी bceceboard.bihar.gov.in की वेबसाइट पर आइटीआइ कैट 2026 के ऑप्शन में जाकर अपना पंजीयन ऑनलाइन कर सकते हैं. बोर्ड के माध्यम से नामांकन के पूर्व प्रवेश परीक्षा लिया जायेगा और इसमें उतीर्ण अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुरूप नामांकन की सुविधा दी जायेगी. विशेष रूप से प्रतिभागियों से ट्रेड एवं जिला का विकल्प लिया जायेगा. इस संबंध में नोडल प्राचार्य शाश्वत ने बताया कि जिले में तीन सरकारी आइटीआइ संचालित है, जिसमें एक महिला आइटीआइ भी शामिल है. सभी सरकारी आइटीआइ में विभिन्न व्यवसाय में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य प्रकार के भी प्रशिक्षण उपलब्ध कराये जायेंगे, जिसमें मुख्य रूप से टाटा टेक के सहयोग से कई प्रोग्राम शामिल हैं. यहां केवाइपी का भी संचालन होता है. तेलिया अवस्थित राजकीय रुक्मिणी देवी हनुमान दास राजगढ़िया में प्रशिक्षणार्थियों के आवासन के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है. जिले के इच्छुक छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वह ससमय सरकारी आइटीआइ में नामांकन के लिए अपना पंजीयन सुनिश्चित कराएं. वे अभ्यर्थियों को यह भी बताना चाहेंगे कि दो वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स के साथ इंटर स्तर का भी प्रमाण पत्र साथ में दिया जाता है, यानी आइटीआइ के साथ अभ्यर्थी इंटर भी कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIBHANSHU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >