दहेज के लिए पत्नी के साथ की मारपीट, घर से निकाला

. शंभुगंज थाना क्षेत्र के चमेली चक गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के चमेली चक गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार चमेली चक गांव की आरती कुमारी की शादी 2023 में सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के बम बम दास से हुई थी. शादी के बाद दो बच्चे भी हैं. लेकिन कुछ समय से पति बम बम दास ने एक लाख रुपये दहेज के रुप में मांगने लगा. पीड़िता ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक और शारीरिक रूप प्रताड़ित किया जाने लगा. विरोध करने पर पति शराब पीकर गाली गलौज और मारपीट करने लगता है. जब गाली-गलौज करने का विरोध किए तो मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. घटना के बाद पीड़ित महिला आरती कुमारी ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लिखित रूप से पुलिस को दी और अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं आरोपी पति बम बम दास ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले का जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >