रामनवमी पर सांगा से भलजोर तक निकली भव्य शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र की सांगा पंचायत में रामनवमी के पावन अवसर पर सांगा से भलजोर तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र की सांगा पंचायत में रामनवमी के पावन अवसर पर सांगा से भलजोर तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्रीय विधायक पूरनलाल टुडू समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. यह शोभायात्रा विधायक के नेतृत्व में निकाली गयी. इसकी शुरुआत राम-जानकी की आकर्षक झांकी के साथ हुई, जिसने लोगों का मन मोह लिया. इसके बाद बाइक रैली निकाली गयी, जिसमें युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे मार्ग में जय श्री राम के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया. रंग-बिरंगे पताकों और पारंपरिक सजावट के बीच निकले इस जुलूस में पूरे सांगा पंचायत के लोगों की भागीदारी देखने को मिली. श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर था और हर कोई भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करता नजर आया. इस भव्य आयोजन में विधायक पूरनलाल टुडू के अलावा हेमंत कुमार, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, पप्पू यादव, गौतम सिंह, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. रामनवमी के इस आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >