शोभायात्रा में जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा बाजार

शंभुगंज बाजार में रामनवमी के पूर्व संध्या पर हिंदू जन जागृति सेवा समिति शंभुगंज ने भव्य शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन किया गया

शंभुगंज. शंभुगंज बाजार में रामनवमी के पूर्व संध्या पर हिंदू जन जागृति सेवा समिति शंभुगंज ने भव्य शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन किया गया. जिससे संपूर्ण बाजार जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान रहा. इसके पहले हिंदू जन जागृति समिति के सभी सदस्यों की जुटान हाट परिसर के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में हुईं. फिर सभी रामभक्त हाथों में रामनवमी पताका लिये डीजी पर डांस करते हुए प्रखंड, थाना, चकबंदी होते हुए गंगटी नदी किनारे पहुंचे. जहां विशेष आकर्षण का केंद्र रहा लक्की महाकाल जागरण ग्रुप जिनके द्वारा जगह-जगह पर महाकाल भस्म आरती की भव्य प्रस्तुति किया गया. जिससे शंभुगंज के जनता पहली बार इस प्रकार का कार्यक्रम देखकर रोमांचित हो गये. शोभायात्रा फिर संपूर्ण बाजार का भ्रमण कर मंदिर प्रांगण पहुंचे. इस दौरान राम भक्तों ने हाथों में लाठी, तलवार लिए खूब करतब दिखाए. रामभक्तों की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. बताया कि पिछले एक दशकों से रामनवमी जुलूस निकालकर सनातन धर्म का प्रचार करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं. कार्यक्रम का नेतृत्व सेवानिवृत्त फौजी प्रदीप कुमार, समिति के अध्यक्ष अभिजीत आंनद, सुमीत चौहान, विक्की मोदी, राजकुमार कसेरा, सौरभ कुमार, अमित शाह, अनिल साह, अमित सिंह, निशांत कौशिक, रोहित कुमार सहित अन्य लोगों ने किया. वहीं सुरक्षा व्यवस्था में बीडीओ नीतीश कुमार, थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद, अनि सुभाष मिश्रा, एमओ भुपेंद्र सिंह, बीपीएम राजीव राय पुलिस बल के साथ तैनात रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >