नवोदय में प्रवेश पर बच्चे को मिला सम्मान

प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सुगना बथान में गुरुवार को एक प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक माहौल देखने को मिला

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सुगना बथान में गुरुवार को एक प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक माहौल देखने को मिला. तिथि भोजन के तहत आयोजित मध्याह्न भोजन कार्यक्रम इस दिन खास बन गया, जब पूरे विद्यालय परिवार और स्थानीय समाज ने मिलकर एक छात्र की सफलता का जश्न मनाया. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) राज कुमार राजू, जिला साधन सेवी उदय कांत झा, सेवानिवृत्त शिक्षक रविन्द्र नाथ मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि कुमारी सहित सभी शिक्षक, रसोइया और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस अवसर का मुख्य आकर्षण रहा कक्षा पांच के छात्र अर्पित आनंद, जिन्होंने हाल ही में घोषित नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया. एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर नवोदय तक पहुंचने की अर्पित की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गयी है. अर्पित की इस सफलता के उपलक्ष्य में, और साथ ही सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि कुमारी ने विशेष तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में अर्पित आनंद को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय में गर्व और उत्साह का माहौल बन गया. अपने संबोधन में अधिकारियों ने बच्चों को नवोदय सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरे मनोयोग और लगन से करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित है. इस लिए आयोजन ने न सिर्फ एक छात्र की उपलब्धि का जश्न मनाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि ग्रामीण विद्यालयों के छात्र भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें साकार कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >