पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण बौंसी. बांका पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया. इससे पूर्व पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान दिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया. साथ ही रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए. अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया. इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पंजी जैसे लूट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी व फिरौती के लिए अपहरण पंजी का बारीकी से अवलोकन किया गया. शाखा से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गये. एसपी ने कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके.
अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर
बांका पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया
