रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष

. बाराहाट थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी

बाराहाट. बाराहाट थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी. इसमें मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी व थानाध्यक्ष ने जुलूस निकालने वालों को निर्देश दिया कि यदि जुलूस के दौरान डीजे बजाया गया तो डीजे संचालक एवं जुलूस में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गयी कि जहां भी रामनवमी का जुलूस निकाला जाना है, उसके लिए लाइसेंस अवश्य प्राप्त कर लें. बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोग आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति और सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा. प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हर समय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात रहेगा. साथ ही आम जनता से भी सहयोग की अपील की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व प्रमुख राजेश यादव, मुखिया निजामुद्दीन, मनीष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि कार्तिक कुमार, पंचानन मंडल, घनश्याम मंडल, शंकर प्रसाद चौधरी, दुर्गेश कुमार मिश्रा, मनोज यादव, आशीष कुमार, पूर्व मुखिया मोहम्मद असजद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस पदाधिकारी हरेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >