पिकनिक प्रेमियों ने वनभोज का लिया आनंद

नववर्ष का पहला दिन गुरुवार को लोगों ने प्रकृति की गोद में गुजारा. नववर्ष पर प्रखंड के जलप्रपात व पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ रही.

फुल्लीडुमर. नववर्ष का पहला दिन गुरुवार को लोगों ने प्रकृति की गोद में गुजारा. नववर्ष पर प्रखंड के जलप्रपात व पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड के प्रखंड क्षेत्र प्रसिद्ध बिलासी बांध, फुल्लीडुमर बड़की बांध, मध्यगिरी बांध, सरकटटा बांध, कोझी बांध आदि पिकनिक स्पॉट पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे. लोगों ने प्रकृति की गोद में बैठकर वनभोज का आनंद लिया. पिकनिक स्पॉट पर दिन भर मेला का दृश्य लगा रहा. नववर्ष पर प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में भी भीड़ लगी रही. मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अपने परिवारजनों की सुख व शांति के लिए मंगलकामना की. पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा की चाक-चाबंद व्यवस्था की गयी थी. दिनों भर पुलिस की गश्ती भी जारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >