यज्ञ के छठे दिन सुबह से ही लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

यज्ञ के छठे दिन सुबह से ही लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

पंजवारा. चचरा गांव में चल रहे 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के छठे दिन रविवार को यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने व परिक्रमा करने में जुटे रहे. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यज्ञ देवता की पूजा कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. यज्ञ परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार व भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. यज्ञ के दौरान दिन में रामलीला एवं रात में रासलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक बनी रहती है. वहीं गुरुधाम के प्रसिद्ध वेदज्ञ पंडित आचार्य अंशु मिश्रा के नेतृत्व में 11 वेदज्ञ पंडितों की टोली द्वारा हवन व पूजा संपन्न कराया जा रहा है. आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

RAVIKANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >