एनडीए कार्यकर्ता ने घर-घर दिया आमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे एनडीए कार्यकर्ता

बांका /रजौन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का आमंत्रण दे रहे हैं. एक तरफ जहां जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोली घर-घर पहुंच रही हैं. वहीं दूसरी ओर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार बंटी व उत्तरी अध्यक्ष मनीष कुमार अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र वासियों के बीच पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कर रहे हैं. मालूम हो कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आगामी 24 फरवरी को भागलपुर पहुंचकर हवाई अड्डा मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >