शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बैदपुर गांव निवासी युवक ने दो बच्चा और पत्नी के रहते हुए भी दूसरी शादी बेलहर में कर ली. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही युवक की पहली पत्नी रंजना देवी शुक्रवार को थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगायी. जानकारी के अनुसार, बैदपुर गांव के अरुण सिंह के पुत्र कुंदन कुमार की शादी वर्ष 2014 में ही लखीसराय जिले के कजरा में रंजना कुमारी से हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन अब युवक कुंदन कुमार अपने पहली पत्नी को ना पसंद कर बेलहर के एक युवती से प्रेम प्रसंग में शादी कर उसके साथ ही रह रहा है. अब कुंदन कुमार ना तो अपने दोनों बच्चों का और ना ही अपनी पहली पत्नी का ही भरण पोषण कर रहा है, जिसके कारण रंजना देवी और उसके दोनों बच्चों के सामने आर्थिक तंगी और खाने-पीने की तंगी उत्पन्न हो गयी है. जिसके बाद शुक्रवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी. वहीं आरोपी कुंदन कुमार से जब संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो सका. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
