कथा श्रवण से मनुष्य को सारे पापों से मिलती है मुक्ति : मंत्री

कथा श्रवण से मनुष्य को सारे पापों से मिलती है मुक्ति : मंत्री

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के पनसल्ला गांव में आयोजित महारूद्र यज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल व्याप्त है. सोमवार को क्षेत्रीय दौरा के दौरान सुबे के भवन निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज यज्ञ स्थल पनसल्ला गांव पहुंचे. इस दौरान मंत्री यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर कर क्षेत्र व सुबे में अमन शांति की कामना किया. मौके पर मंत्री ने यज्ञ स्थल पर निर्मित रामकथा पीठ मंच का फीता काटकर उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि यज्ञ होने से जहां एक तरफ पुरे वातावरण की शुद्धि होती है तो नहीं दुसरी तरफ कथा का श्रवण करने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं. उन्होंने आयोजन समिति के राम बालक मंडल समेत समिति के अन्य सदस्यों का सराहना करते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में भक्ति भाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेनी चाहिए. मौके पर मंत्री ने नवनिर्मित महादेव मंत्री एवं राधा माधव मंदिर पहुंच कर माथा टेकते हुए क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना किया. तत्पश्चात मंत्री का काफिला शोभानपुर पंचायत अंतर्गत बेला गांव पहुंचा. जहां सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में नवनिर्मित मां पार्वती मंदिर में माथा टेककर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया. मौके पर उन्होंने मौजूद लोगों से कुशलक्षेम पुछा. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया मुन्नी देवी, जयराम यादव, अरूण राय, शिव मंडल, युवा समाजसेवी प्रशांत कापरी, मुखिया प्रशांत मंडल, मनीष झा, ई. निरज, अरविंद यादव, बंटी कुमार, सौरभ भगत, गौतम मोदी, अनुज कुमर, रितेश सिंह, संजय मंडल, सदानंद मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >