कटोरिया में कमरे में सो रहे युवक को सांप ने डसा, बांका सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 40 वर्षीय धर्मेंद्र की मौत

कटोरिया के घघरीजोर गांव में 40 वर्षीय धर्मेंद्र दास की कमरे में सोये हुए सर्पदंश से मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरी घटना जानें.

कटोरिया प्रखंड की बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत घघरीजोर गांव में सर्पदंश से 40 वर्षीय युवक धर्मेंद्र दास की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान घघरीजोर गांव निवासी मिसरी दास के 40 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र दास के रूप में हुई है.

कमरे में सो रहा था युवक, तभी सांप ने डसा

परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र दास घर के कमरे में सोया हुआ था. इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया. सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

सीएचसी में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजन धर्मेंद्र दास को लेकर बांका सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया.

परिजनों के रोने से गमगीन हुआ माहौल

धर्मेंद्र दास की मौत के बाद पत्नी अनूपा देवी, पुत्र जितेंद्र कुमार, मुकेंद्र कुमार, पुत्री हेमिया कुमारी, पिता मिसरी दास, मां कबूतरी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के सदस्यों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >