501 दीपों के प्रकाश और गायत्री मंत्रों से गूंजा कटोरिया, अखंड दीप ज्योति कलशयात्रा का हुआ भव्य
Copied link
Akhand Deep Jyoti Yatra : कटोरिया में उस समय भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला जब अखिल विश्व गायत्री परिवार की अखंड दीप ज्योति कलश यात्रा पहुंची. जगह-जगह पुष्प वर्षा, आरती और गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया. ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित संगीतमय दीप यज्ञ में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया.
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
Banka News : अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शांतिकुंज हरिद्वार से निकली अखंड दीप ज्योति कलश यात्रा शुक्रवार को कटोरिया बाजार पहुंची. यात्रा का प्रखंड के विभिन्न गांवों में भ्रमण कराया गया, जहां श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इसका स्वागत किया. कलश यात्रा के आगमन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लेकर आध्यात्मिक चेतना का अनुभव किया.
पुष्प वर्षा और आरती से हुआ दिव्य स्वागत
कटोरिया बाजार के साथ-साथ कठौन, राधानगर, मालबथान, जमदाहा और पटवारा समेत कई गांवों में ज्योति कलश यात्रा का स्वागत किया गया. श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया. गायत्री मंत्र के सामूहिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ यात्रा का स्वागत होने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक एकता और श्रद्धा का परिचय दिया.