ट्रैक्टर की टक्कर से जुगाड़ गाड़ी चालक जख्मी

धोरैया-सन्हौला स्टेट हाइवे पर करहरिया गांव के समीप ट्रैक्टर व जुगाड़ गाडी की आमने-सामने की टक्कर हो गयी

धोरैया

. धोरैया-सन्हौला स्टेट हाइवे पर करहरिया गांव के समीप ट्रैक्टर व जुगाड़ गाडी की आमने-सामने की टक्कर में जुगाड़ गाडी चालक जयपुर निवासी शेख रमजानी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी चालक शेख रमजानी को धोरैया अस्पताल ले जाया गया. जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज क़े लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. धोरैया से सन्हौला की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे जुगाड़ गाडी को अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >