-एसपी व एसडीपीओ के संयुक्त निर्देश पर बालू घाटों पर हुई छापेमारीकटोरिया (बांका).
सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध बालू उत्खनन के विरूद्ध क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में धर्मशीला घाट से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ डा रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध बालू उत्खनन के विरूद्ध अभियान चलाया.सुईया के धर्मशीला घाट से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक व मजदूर हुए फरार
सूचना के सत्यापन के क्रम में पूरी रणनीति के तहत की गई छापेमारी में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया.
