अंतिम सोमवारी पर बौंसी में गूंजेगा हर-हर महादेव

सावन की अंतिम सोमवारी पर बौंसी के शिव मंदिरों में भव्य जलाभिषेक और विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। भक्त भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए तैयार हैं।

बौंसी, (बांका ). सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बौंसी में शिवभक्ति का माहौल भक्तिमय होने जा रहा है. 24 अगस्त को अंतिम सोमवारी को बौंसी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में मंदार बौंसी सेवा संस्थान की ओर से नर्मदेश्वर महादेव का भव्य महाजलाभिषेक एवं श्रृंगार पूजन किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन शाम 5 बजे शुरू होगा. समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने और पूजा-अर्चना में शामिल होने की अपील की है. कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया कुमार,नितिन सिंह, सूरज कुमार,शुभम कुमार, अभिषेक सिंह,राहुल रौशन ,हेमंत कुमार सहित अन्य लगे हुए हैं.

स्टेशन रोड शिवालय में भव्य जलाभिषेक का होगा आयोजन

वहीं, स्टेशन रोड स्थित मिश्रा गली शिवालय में भी अंतिम सोमवारी के अवसर पर पहली बार भव्य जलाभिषेक का आयोजन होगा. यहां शिव भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर जलाभिषेक में सहभागी बनने और पुण्य के भागी बनने का अनुरोध किया है.


आयोजन को लेकर समिति की ओर से की गयी है तैयारियां

दोनों आयोजनों को लेकर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह है. सावन की अंतिम सोमवारी होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.आयोजकों ने सभी शिव भक्तों से शांतिपूर्ण ढंग से पूजा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.बौंसी थाना परिसर में होने वाले आयोजन की जानकारी समिति के कन्हैया कुमार ने दी, जबकि स्टेशन रोड मिश्रा गली शिवालय के कार्यक्रम की जानकारी समिति के मनोज भगत ने दी.

ALSO READ सुलतानगंज में दिखी अनोखी कांवर, विशाल मोर लेकर बाबा धाम निकले बंगाल के कांवरिये

शिवालय की तस्वीर | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >