पुआल की टाल में आग लगने से चालीस हजार का पुआल जलकर राख

पुआल की टाल में आग लगने से चालीस हजार का पुआल जलकर राख

अमरपुर. थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव में मंगलवार की दोपहर पुआल की टाल में आग लगने से लगभग चालीस हजार रुपये का पुआल जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर खेमीचक गांव निवासी नरेश दास के पुआल की टाल से धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें रौद्र रूप धारण कर पूरे पुआल की टाल को अपने आगोश में ले लिया. ग्रामीणों ने आग पर काबु पाने का अथक प्रयास किया, लेकिन आग रौद्र रूप धारण करते हुए बढ़ती चली गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना में दिया. जहां से अग्निशमन विभाग के कर्मी वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक नरेश दास का 11 हजार पुआल तथा कैलाश दास का 10 हजार पुआल जलकर राख हो गया. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >