शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी को लेकर किया फ्लैग मार्च

रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को एसडीपीओ विपिन बिहारी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया.

फोटो 5 बांका 61 फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी. बांका. रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को एसडीपीओ विपिन बिहारी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च सदर थाना परिसर से निकाला गया और गांधी चौक, शिवाजी चौक, भागलपुर बस स्टैंड, विजयनगर चौक, अलीगंज, आजाद चौक, बाबुटोला होते हुए पुन: थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ. मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि रामनवमी पर्व को लेकर फ्लैग मार्च किया गया. आगे उन्होंने आमलोगों से अपील किया है कि पर्व के दौरान किसी भी तरीके के अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि अफवाहों का कोई सिर पैर नहीं होता. जबकि पर्व के दौरान वैसे असामाजिक तत्व के लोग जो झूठी अफवाह फैलाकर समाज के आपसी समरसता को भंग करना चाहते हैं. वैसे लोगों को पुलिस चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करेगी. इस मौके पर सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी, बीडीओ चंदन कुमार के अलावे थाना के कई अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >