बांका /रजौन. विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विद्युत विभाग इन दिनों लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. कनीय विद्युत अभियंता राजेश रविदास ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को छापेमारी दल का गठन कर रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर गांव में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने के आरोप में सुरेंद्र शर्मा के विरुद्ध रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जेई राजेश रविदास ने बताया कि चिलकावर ग्राम निवासी विद्युत उपभोक्ता सुरेंद्र शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पूर्व का बकाया राशि 24 हजार 272 रुपये सहित कुल 41 हजार 810 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
