नाबालिक के साथ दुष्कर मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिक के साथ दुष्कर मामले में प्राथमिकी दर्ज,

बेलहर. थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही दयानंद पंडित उर्फ भवानी पंडित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें आरोप लगाया है कि अपनी नाबालिग पुत्री को जबरन घर से उठाकर बहियार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए मामले की जांच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. महिला द्वारा प्राथमिकी में बताया गया है कि 26 मार्च की रात करीब 2 बजे मेरी नाबालिग पुत्री को उक्त व्यक्ति ने जबरन मेरे घर से उठाकर बहियार में ले गया तथा मेरी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर उसे वहीं छोड़ दिया. इसके कुछ देर के बाद मेरी पुत्री रोती हुए घर आई तथा मुझे सारी बात बतायी तब सुबह में जब उक्त व्यक्ति के घर गये तो उसने मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा. मैं पहले ग्राम कचहरी गयी, लेकिन उक्त व्यक्ति ग्राम पंचायत में नहीं आया तथा बोला कि अगर केस करेगी तो मारकर बर्बाद कर देंगे.

चार बच्चे का पिता है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी पूर्व से शादीशुदा तथा चार बच्चे का बाप है. इसके बाद भी मानवता को शर्मसार करते हुए रात के अंधेरे में नाबालिग बच्ची को घर से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना में रखा है. जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा. वहीं मामले में पीड़िता को 164 बयान तथा मेडिकल जांच के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दी गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >