धोरैया. बिजली चोरी को लेकर आपूर्ति प्रशाखा धोरैया के कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने धोरैया थाने में आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें सादपुर गांव निवासी महेश यादव, बिंदेश्वरी यादव, सुलेखा देवी, हीरा देवी, मुकेश राम तथा खुशबू देवी के विरुद्ध बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सभी के ऊपर जुर्माना की राशि निर्धारित की गयी है. कहा गया है कि अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली चोरी की जा रही थी. वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रजौन के सहायक विद्युत अभियंता विजेंद्र कुमार ने छापेमारी के क्रम में सठियारी गांव निवासी मो मुस्ताक के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके ऊपर एक लाख सात हजार 511 रुपये का जुर्माना निर्धारित कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
