ऑटो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करिंगवा नदी पुल के समीप गत 23 जुलाई बुधवार की रात्रि ऑटो की टक्कर से बाइक चालक दीपक हरिजन की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई

कटोरिया.

आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करिंगवा नदी पुल के समीप गत 23 जुलाई बुधवार की रात्रि ऑटो की टक्कर से बाइक चालक दीपक हरिजन की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है. मृतक की मां मालती देवी ग्राम डोमनागढा के फर्द बयान पर ऑटो (जेएच15एक्स-1997) के चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि दीपक हरिजन अपनी बाइक से जरूरी सामान खरीदने मथुरा मोड़ गया था, वापसी के क्रम में करिंगवा नदी पुल पर अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे दीपक हरिजन गंभीर रूप से जख्मी हो गया. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवघर ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >