जमीन विवाद में मारपीट, दो महिला समेत तीन जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव में जमीन विवाद में हुए मारपीट में दो महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव में जमीन विवाद में हुए मारपीट में दो महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी सुरती कुमारी, सोनी देवी एवं केशव कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. चिकित्सक ने गंभीर रूप से जख्मी सुरती कुमारी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. जख्मी के परिजन राम नारायण कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई राजकुमार साह के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा एक दशक पूर्व ही हो गया था. वह अपने हिस्से की जमीन पर चाहरदीवारी का निर्माण कर रहा था. इसी दौरान राजकुमार साह अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए चाहरदीवारी को गिरा दिया, जिसका विरोध करने पर लाठी व डंडे से प्रहार कर तीनों को जख्मी कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >