शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत बैदपुर गांव में घर के समीप कूड़ा जमा करने का विरोध करने पर एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, बैदपुर निवासी अनुज कुमार सिंह घर के गेट के पास पुरुषोत्तम सिंह और उसके परिवार के सदस्य झाड़ू लगाकर कूड़ा जमा कर देते थे. जब अनुज कुमार सिंह की पत्नी बबली कुमारी ने विरोध किया तो उसके साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया. पीड़िता बबली कुमारी ने ससुर राजेंद्र सिंह के साथ शुक्रवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के पुरुषोत्तम सिंह, रिशु उर्फ राहुल कुमार समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. जिसपर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं पुरुषोत्तम सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
