अमरपुर. थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर पिता ने अपने छोटे पुत्र को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी उत्तम कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में डॉ अमीत कुमार शर्मा ने किया. जख्मी ने बताया कि वह दो भाई है, जिनके बीच पिता निवास यादव ने पैतृक संपत्ति का मौखिक बंटवारा कर दिया है. पिता के पास दो ट्रैक्टर व दो मशीन है. रविवार की सुबह वह अपने पिता से एक ट्रैक्टर व एक मशीन की मांग कर रहा था, तभी पिता ने गाली-गलौज किया, जिसका विरोध करने पर पिता ने पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने पंचायत में जाने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
