बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा बौंसी. बाराहाट थाना में लूटपाट का फर्जी केस कराने वाले वादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .गुरुवार को बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया. मालूम हो कि बाराहाट थाना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव निवासी सिकंदर मोदी के पुत्र अनिल कुमार ने 16 जनवरी को बाराहाट थाना क्षेत्र में बंदूक का भय दिखाकर रुपये लूट लेने का मामला दर्ज कराया था. आवेदन में बताया गया था कि वह समस्ता फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के लिए कार्य करता है और बांका में सीआरओ के पद पर कार्यरत है. 15 जनवरी को शाम के करीब छह बजे बाराहाट थाना क्षेत्र के पटवा गांव से अपने ब्रांच की ओर जा रहा था. पुनसिया चौक पर सीएसपी में पैसा जमा करने जा रहे थे. इसी बीच विजयहाट चौक तथा पुनसिया के बीच पुलिया के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने बंदूक का भय दिखा कर 162848 उसे लूट लिए थे. इस लूट की जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसमें बौंसी पुलिस अंचल निरीक्षक राजरतन, बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ,पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार ठाकुर, रोहित राज सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था. छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि लूटपाट की कोई घटना नहीं घटी है. बल्कि वादी द्वारा पैसा गबन करने की नीयत से झूठी लूट कीउ साजिश रचकर केस दर्ज कराया गया था. छानबीन के बाद पुलिस ने वादी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में युवक ने रुपए गबन करने की बात भी स्वीकार कर ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
