कटोरिया (बांका). पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत प्रतिभा भास्कर विद्यालय मुक्ति निकेतन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए. पौधारोपण के बाद विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का संकल्प लिया. पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश इस दौरान मुक्ति निकेतन के सचिव चिरंजीव कुमार सिंह ने उपस्थित बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को हरा-भरा रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए शुद्ध हवा, संतुलित जलवायु और स्वस्थ वातावरण का आधार हैं. पौधारोपण को लेकर किया प्रेरित विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया. कहा गया कि पौधा लगाना तभी सार्थक है, जब उसे बड़ा होने तक नियमित रूप से सींचा और सुरक्षित रखा जाए. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और उत्साह देखने को मिला. मातृ भावन का प्रेरणादायी संदेश विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का भी भावनात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश देता है. प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए. इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी.
‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ : विद्यार्थियों ने रोपे पौधे, हरियाली बचाने का लिया संकल्प

पौधारोपण करते छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network
Copied link
कटोरिया के मुक्ति निकेतन विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।