धोरैया विधायक मनीष कुमार के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने ली जदयू की सदस्यता

प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जदयू की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

धोरैया. जदयू कार्यालय धोरैया में रविवार को क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जदयू की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर चलाया जा रहा है. समारोह के दौरान विधायक मनीष कुमार ने नये सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं. धोरैया में जदयू का कुनबा बढ़ाने की तैयारी के मद्देनजर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए इलाके में सदस्यता अभियान जोर-शोर से जारी है. इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं. जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और न्याय के साथ विकास की नीति से प्रभावित होकर लोग स्वतः पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर तक जदयू की पहुंच बनाना है. यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि प्रखंड के हर गांव और पंचायत में संगठन की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घर-घर जाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने की अपील की. सदस्यता ग्रहण करने वालों और उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से युवा जदयू के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, मंतलाल चौहान, बुटेली सिंह, मिथिलेश सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, धनुषधारी सिंह, विकास सिंह, पीयूष सिंह, केशव मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >