डीएम ने ससमय दाखिल-खारिज का दिया निर्देश

डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत क्रियान्वित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, सीपी ग्राम, राजस्व, पंचायती राज, पीएचईडी की येाजना की समीक्षा की गयी.

बांका. डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत क्रियान्वित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, सीपी ग्राम, राजस्व, पंचायती राज, पीएचईडी की येाजना की समीक्षा की गयी. डीएम ने 31 मार्च तक प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदाय के किसी भी पात्र लाभुक का नाम वंचित नहीं रखने की बात कही. पंचायत सरकार भवन के कार्य में तेजी का निर्देश दिया. निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण जल्द पूरी करने का निर्देश दिया. भूमि अभिलेख एवं राजस्व प्रबंधन के तहत ऑनलाइन दाखिल-खारिज, लगान संग्रह, आधार सीडिंग, ई-मापी एवं परिमार्जन प्लस की समीक्षा के दौरान जिलााधिकारी ने अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित दाखिल-खारिज के सभी लंबित आवेदन तय समय-सीमा के भीतर निष्पादन करना सुनिश्चित करें. लगान वसूली और अन्य राजस्व कार्यों में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >