बाइक की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी

बाइक की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कसबा-किरणपुर मोड़ मुख्य मार्ग पर घोषपुर मोड़ के पास बाइक की ठोकर से फुलवरिया गांव निवासी घनश्याम मंडल जख्मी हो गये. घटना के बाद उन्हें नजदीक के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने बताया कि एक पैर टूट गया है. बेहतर इलाज के लिये उच्चतर संस्थान रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव के घनश्याम मंडल अपनी साइकिल से रिश्तेदार के घर से अपने गांव जा रहे थे. पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने घोषपुर गांव के पास घनश्याम मंडल के साइकिल में ठोकर मार दिया. घनश्याम मंडल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी. घटना की जानकारी जख्मी घनश्याम मंडल के परिजनों को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >