बाइक के धक्के से साइकिल सवार जख्मी

बाइक के धक्के से साइकिल सवार जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक के समीप बाइक के धक्के से साइकिल सवार एक युवक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार कटोरिया गांव निवासी गुफरान शनिवार को अपने घर से साइकिल पर सवार होकर शाहपुर चौक होते हुए भरको जा रहा था. तभी शाहपुर चौक के समीप भरको की ओर जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल में धक्का मार दिया. इस घटना के बाद मौके पर बाइक चालक अपनी वाहन लेकर भागने में सफल रहा. घटनास्थल पर मौजूद शोभानुपर पंचायत के पंसस इकबाल ने मानवता का परिचय देते हुए जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >