साइबर अपराधी ने महिला के खाता से उड़ाया 77 हजार

साइबर अपराधियों के द्वारा उड़ाए गये पैसा रिकवर करने की मांग की हैं.

शंभुगंज. सरकार व मोबाईल कंपनी के द्वारा साइबर अपराध को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, बाबजूद लोग साइवर अपराध के शिकार हो रहे हैं. शंभुगंज थाना क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक साइबर अपराध की घटना हो रही हैं. ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में हुई है, जहां की साइबर अपराधियों ने संगुप्ता हाजमी पति मो. मोजिम जावेद के पेटीएम खाता से 77000 उड़ा लिये. बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद पीड़िता संगुप्ता हाजमी अपने पुत्र के साथ थाना पहुंचे और घटनों की जानकारी पुलिस को देते हुवे दोषी पर कार्रवाई करने और साइबर अपराधियों के द्वारा उड़ाए गये पैसा रिकवर करने की मांग की हैं. पुलिस पदाधिकारी ने पीड़िता को बताया कि मामला साइबर से जुड़ा हुआ हैं. ऐसे में महिला को साइबर थाना बांका जाने की सलाह दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >