सीएस ने ग्रहण किया पदभार, बैठक कर दिये कई निर्देश

सदर अस्पताल बांका में नये सीएस के रूप में डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. ये मूल रूप से पूर्णिया जिला के रहने वाले हैं.

बांका. सदर अस्पताल बांका में नये सीएस के रूप में डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. ये मूल रूप से पूर्णिया जिला के रहने वाले हैं. पदभार ग्रहण के बाद सीएस ने कहा कि बांका सदर अस्पताल के चिकित्सकीय योजनाओं को धरातल पर उतारना उनका मुख्य लक्ष्य है. इसके बाद उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ सदर अस्पताल में समीक्षा बैठक भी की. जिसमें सभी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कहा कि सभी विभागीय अधिकारी व कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. इस मौके पर उपाधीक्षक डॉ लक्ष्मण पंडित, डॉ सोहेल अंजुम, डॉ पवन झा, डीपीएम ब्रजेश सिंह, लेखा प्रबंधक अमरेंद्र आर्य, मुकेश कुमार, राजीव नंदन पांडेय, रोहित कुमार, मनीष कुमार, दिवाकर मंडल, राजेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >