अगर सर्वे के दौरान कोई अवैध राशि मांगता है तो प्रशासन के जारी नंबर करें शिकायत

धानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत योजना की प्रतीक्षा सूची से छूटे हुये योग्य लाभुकों के सर्वेक्षण का कार्य आवास एप प्लस 2024 के माध्यम से चल रहा है

बांका. जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत योजना की प्रतीक्षा सूची से छूटे हुये योग्य लाभुकों के सर्वेक्षण का कार्य आवास एप प्लस 2024 के माध्यम से चल रहा है. यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है. सर्वेक्षण का कार्य आगामी 31 मार्च तक चलेगा. इसी कड़ी में शनिवार को सर्वे किये गये लाभुकों का भौतिक सत्यापन बीडीओ चांदन व धोरैया के द्वारा किया गया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद थे. डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में चल रहे सर्वे कार्य के दौरान यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी लाभुक से अवैध रुप से कोई राशि नही लिया जाय. इसको लेकर बीडीओ के द्वारा सभी लाभुकों से सर्वे संबंधित जानकारी ली गयी. साथ ही लाभुकों से सर्वे कार्य के दौरान किसी के द्वारा अवैध राशि मांगने के बारे में पूछताछ की गयी है. सर्वे कार्य के दौरान अवैध राशि मांगने वालों की शिकायत करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा टेलीफोन नंबर 06424-223001, 06424-223002, 06424-223004 को सार्वजनिक किया गया है. इस नंबर पर आमजन सर्वे कार्य में राशि मांगने वाले के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >