अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच चेक वितरित

अंचल कार्यालय धोरैया में शुक्रवार को सीओ श्रीनिवास सिंह द्वारा अग्निपीड़ित परिवारों के बीच सहायता राशि का चेक वितरण किया गया.

धोरैया. अंचल कार्यालय धोरैया में शुक्रवार को सीओ श्रीनिवास सिंह द्वारा अग्निपीड़ित परिवारों के बीच सहायता राशि का चेक वितरण किया गया. जानकारी देते सीओ ने बताया कि नानन पैर गांव निवासी रोजिदा खातून, अख्तरी खातून एवं अजमेरा खातून का घर जल गया था. राजस्व कर्मचारी से मिले जांच प्रतिवेदन के आधार पर तीनों ही परिवार के बीच चेक का वितरण किया गया. सभी परिवारों के बीच 12-12 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गिरीश पासवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >