किसानों के लिए महत्वपूर्ण है फार्मर रजिस्ट्री, सभी पंचायतों में लगेगा शिविर

अमरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है.

अमरपुर. कृषि क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टेक परियोजना के अंतर्गत अमरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है. इस बाबत कृषि पदाधिकारी सना कय्यूम ने बताया कि शिविर का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा. प्रथम चरण में छह से नौ जनवरी तथा दूसरा चरण में 18 से 21 जनवरी तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा. शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों का डिजिटल पंजीकरण कर फार्मर रजिस्ट्री तैयार करना है, जिससे किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पारदर्शी रूप से मिल सके. बीएओ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. इसके माध्यम से किसानों की सही जानकारी सरकार के पास उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को पीएम किसान योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ किसानों को पारदर्शी तरीके से मिल सके. उन्होंने प्रखंड के सभी पीएम किसान योजना के लाभार्थियों एवं पात्र किसानों से विशेष शिविर में उपस्थित होकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने की अपील की, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से लाभ लेने में वंचित ना हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >