भाई की गुमशुदगी की थाना में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट

भाई की गुमशुदगी की थाना में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट

धोरैया. थाना क्षेत्र के चलना पंचायत अंतर्गत बसतपुर गांव निवासी सैयद अंसारी ने अपने भाई के लापता हो जाने की रिपोर्ट धोरैया थाना में दर्ज करायी है. कहा कि उसका भाई 22 वर्षीय जफर अंसारी गत 10 जनवरी की सुबह से ही गांव से लापता हो गया है. उसकी दिमागी हालत थोड़ी ठीक नहीं है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका अता-पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सनहा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >