पिरौटा नशाडीह बांध पर युवक का मिला शव, पास थी क्षतिग्रस्त बाइक

. थाना क्षेत्र के पिरौटा नशाडीह बांध पर गत गुरुवार की रात एक बाइक चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के पिरौटा नशाडीह बांध पर गत गुरुवार की रात एक बाइक चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना अमरपुर थाना में दी. सूचना मिलते ही दारोगा मुकेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के पास मौजूद आधार कार्ड से शव की पहचान सदर थाना क्षेत्र के समुखिया गुनाकोल निवासी उमेश पंडित का 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई. ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया होगा. जिस कारण बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना में मृतक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी. घटना की सूचना मिलने पर मृतक परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर पुलिस ने बाइक जब्त करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. उधर, थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पिरौटा नशाडीह बांध से एक युवक का शव बरामद हुआ है. फिलवक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. मृतक के परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >