होली में हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए गुरुवार को धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी

धोरैया.

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए गुरुवार को धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने की. इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि सूरज कुमार और पुअनि आशिफ अख्तर ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. पदाधिकारियों ने कहा कि हुड़दंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, अमरेन्द्र सिंह, दीनबंधु दीनानाथ, मनोज कुमार यादव, ग्रीस पासवान, धनंजय मोदी, भोला साह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने एक स्वर में प्रशासन को पर्व के दौरान पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >