दो बाइक व शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

बंधुआ कुरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक से करीब 5 लीटर 250 ग्राम शराब बरामद की गयी

बौंसी. बंधुआ कुरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक से करीब 5 लीटर 250 ग्राम शराब बरामद की गयी. कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों को रोककर तलाशी ली गयी. जिसमें शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार, पिता मंगल राय, निवासी करार, जिला बांका; सुदामा मांझी, पिता निरंजन मांझी तथा अंकित प्रसाद यादव, पिता सुनील प्रसाद यादव, दोनों निवासी मछुआरा पोरैया, जिला गोड्डा, झारखंड के रूप में है. पुलिस ने दोनों बाइक व शराब जब्त की गयी. तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >