गैस पाइप में रिसाव से लगी आग, पिता पुत्री झूलसे

गैस पाइप में रिसाव से लगी आग, पिता पुत्री झूलसे

धोरैया. धोरैया थाना क्षेत्र के बारकोप डेरू गांव में बुधवार की देर शाम गैस चूल्हा जलाने के दौरान हुए हादसे में पिता और पुत्री गंभीर रूप से झुलस गये. घायलों की पहचान सज्जन पोद्दार और उनकी 18 वर्षीया पुत्री रितिका कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रितिका रात का खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन चूल्हा नहीं जल रहा था. इसी दौरान सज्जन पोद्दार वहां पहुंचे और जांच करने के लिए जैसे ही माचिस जलाई, पूरे कमरे में आग फैल गयी. बताया जा रहा है कि नकली गैस पाइप होने के कारण गैस का रिसाव पहले ही हो चुका था, जिससे माचिस जलाते ही यह बड़ा हादसा हो गया. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया है. फिलहाल दोनों का उपचार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >