सुने घर का ताला तोड़ नकदी समेत जेवरात की चोरी

चोरों ने थाना क्षेत्र के अंबा गोयड़ा गांव में सुने घर का ताला तोड़कर जेवरात नकदी सहित 40000 रुपये से ज्यादा की संपत्ति चोरी कर ली.

शंभुगंज. चोरों ने थाना क्षेत्र के अंबा गोयड़ा गांव में सुने घर का ताला तोड़कर जेवरात नकदी सहित 40000 रुपये से ज्यादा की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित गृह स्वामी मुन्ना दास पिता स्व. भरत दास ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात के विरुद्ध शिकायत की हैं. जानकारी के अनुसार, अंबा गोयड़ा के मुन्ना दास 10 दिन के लिये पूरे परिवार के सदस्यों के साथ घर से बाहर गये थे. इसी बीच चोरों ने सुना घर देख ताला तोड़कर जेवरात, कीमती सामग्री सहित 40000 रुपये की चोरी कर ली. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >