बलियामहरा गांव स्थित कुआं से युवक का शव बरामद

सोमवार को अपने घर से निकला था और वापस घर लौट कर नहीं आया

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियामहरा गांव स्थित एक कुआं से पुलिस ने गुरुवार को युवक का शव बरामद किया है. बताया जा रहा है मृतक युवक की पहचान कटोरिया बाराडीह गांव निवासी उमेश दास के रूप में हुई है. उसकी मां ने बताया कि उनका पुत्र उमेश दास मंदबुद्धि का था. सोमवार को अपने घर से निकला था और वापस घर लौट कर नहीं आया. इसी बीच गुरुवार को बलियामहरा गांव के लोगों ने कुएं में युवक का शव देखकर मामले की जानकारी दी. उधर घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >