नपं के कई वार्डों में चेयरमैन व पार्षदों ने किया कंबल का वितरण

कटोरिया नगर पंचायत के सौजन्य से रविवार को विभिन्न वार्डों में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ.

कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत के सौजन्य से रविवार को विभिन्न वार्डों में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस क्रम में राधानगर, कठौन, घोरमारा के विभिन्न टोलों में शिविर आयोजित कर कंबल बांटे गए. चेयरमैन सपना शिवानी के हाथों कंबल वितरण कार्य का शुभारंभ हुआ. जिसमें चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर सौरभ सिंह, वार्ड पार्षद शिवशंकर दास, रामकुमार त्रिमूर्ति, माशूक अंसारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सोनेलाल नाग ने भी अपने हाथों से बारी-बारी महिला, पुरूष, दिव्यांग, गरीब, नि:सहाय व जरूरतमंदों को ससम्मान कंबल प्रदान किया. वार्ड 11 कठौन महादलित टोला स्थित आंबेडकर चौपाल में वार्ड पार्षद शिवशंकर दास ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया. नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन सपना शिवानी ने कहा कि ठंड व शीतलहर से वृद्धजनों, गरीबों व जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण का कार्य टोलों व मुहल्लों में शिविर आयोजित कर किया जा रहा है. सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव की भी व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >