बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी गांव में तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद पूर्व विधायक भूदेव चौधरी चन्दन साह के घर शनिवार को पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया. पूर्व विधायक भूदेव चौधरी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर एवं दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने को कहा. पूर्व विधायक श्री चौधरी ने कहा कि पिता की नजरों के सामने पुत्र का असमय काल के गाल में समां जाना काफी पीड़ादायक होता है ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. साथ ही कहा कि मामले में आपदा प्रबंधन से सरकारी सहायता दिलाने के लिए प्रयास किया जायेगा. मालूम हो कि गत शुक्रवार को टेकनी गांव स्थित धोबिया पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से सोनू कुमार (14) की मौत हो गई. मृतक सोनू नया टोला मधाय निवासी चंदन साह का पुत्र था .